Lockdown India: मरकज से लौटे 93 लोग कोरोना संक्रमित, देशभर में 740 लोगों की पहचान, केंद्र सरकार ने बैन किए टूरिस्ट वीजा
हाईलाइट
- जनता कर्फ्यू और उसके बाद भी तबलीगी जमात मुख्यालय में बेतहाशा भीड़ मौजूद थी
- केंद्र सरकार ने टूरिस्ट वीजा किया बैन
- मरकज से 1 हजार 548 लोगों को निकाला गया
दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमितों के मिलने से पूरे देश में सनसनी मची हुई है। मरकज से लौटे लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां से लौटे अब तक 93 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अब ऐसे में राज्य सरकारें यहां पहुंचे लोगों की तलाश कर रही है। ताकि उन्हें क्वारैंटाइन किया जा सके और कोरोना वायरस को देश में फैलने से रौका जा सके। बता दें कि यहां मरकज में 21 मार्च तक 1746 लोग ठहरे थे। इनमें 216 विदेश और 1530 भारतीय शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने यहां के मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं इस सबके बीच केंद्र सरकार ने अब तब्लीगी जमात पर वीजा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए टूरिस्ट वीजा पर बैन लगा दिया है। इसके लिए राज्य सरकारों को सभी विदेश से आने वालों के पासपोर्ट की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/lockdown-india-tablighi-activities-on-tourist-visa-118612

कोई टिप्पणी नहीं: