क्रिकेट: सचिन का कल 47वां जन्मदिन, कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में नहीं करेंगे सेलिब्रेट
हाईलाइट
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का कल 47वां जन्मदिन
- कोरोनावायरस महामारी के कारण सचिन ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है
- सचिन ने यह फैसला कोरोनावायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे वॉरियर्स के सम्मान में लिया है
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कल यानी शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। हालांकि कोरोनावायरस महामारी के कारण सचिन ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सचिन के एक करीबी सूत्र ने दी है। सचिन ने यह फैसला कोरोनावायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस, डॉक्टर और कई वॉरियर्स के प्रति सम्मान के लिए किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: