Covid-19: राहुल का वार- भूखे मर रहे गरीब, चावल से बन रहा अमीरों का सैनिटाइजर
हाईलाइट
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया वार
- कहा- गरीबों के हिस्से के चावल से सरकार बना रही सैनिटाइजर
कोरोना संकट के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र के उस फैसले की आलोचना की है जिसमें सरकार ने चावल से इथेनॉल बनाने को मंजूरी दे दी है। इस इथेनॉल का इस्तेमाल सैनिटाइजर बनाने के लिए किया जा जाएगा। राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि, देश के गरीब भूख से मर रहे हैं और सरकार उनके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनवाना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: