Breaking

Covid19 UP: किसानों-मजदूरों के लिए चिंतित प्रियंका, राहत के लिए पत्र में CM योगी को दी ये सलाह

हाईलाइट

  •  प्रियंका गांधी ने दो पेज के पत्र में सीएम योगी को 6 बिंदुओं में दी सलाह
  •  कोरोना संकट में राज्य के किसानों और मजदूरों को राहत देने की मांग

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसानों और मजदूरों को राहत देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) को पत्र लिखा है। प्रियंका गांधी ने लिखे दो पेज के पत्र में सीएम योगी को 6 बिंदुओं में सलाह दी है। पत्र में महासचिव ने लिखा है कि कोरोना महामारी ने आज ज्यादातर क्षेत्रों की कमर तोड़ दी है। प्रदेश का हर एक तबका इस आपदा और इसके आर्थिक व सामाजिक दुष्प्रभावों से परेशान है। कोरोना आपदा की वजह से कई ऐसे आर्थिक व सामाजिक स्तर के मुद्दे हैं जिन पर तुरंत ध्यान देने से आम जन को बहुत राहत मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.