Breaking

COVID-19 India: देश में 24 घंटे में 1383 नए मामले, अब तक 19,984 लोग हुए संक्रमित, 640 की मौत

हाईलाइट

  •  देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 19 हजार पार
  •  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1383 नए मामले

भारत देश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या में बुधबार को फिर बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 19 हजार से ज्यादा हो गई है। बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 50 लोगों की मौत हुई है और 1383 नए मामले आए हैं। स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक बुधबार सुबह तक देश मे कोरोना पीड़ित की संख्या 19,984 हो गई है। इसमें 15,474 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 3,869 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश भर में कोविड 19 वायरस से मरने वालों की संख्या 640 हो गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.