Coronavirus: गुजरात से वापस लाए गए MP के 2400 मजदूर, शिवराज बोले- जांच के बाद भेजे जाएंगे गांव
हाईलाइट
- अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में जुटी शिवराज सरकार
- शनिवार को 98 बसों से 2400 प्रवासी मजदूर गुजरात से वापस मप्र लाए गए
कोरोना से निपटने के लिए देश में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के कारण अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर (migrant workers) अपने घर वापस लौटने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में राज्य सरकारें मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। यूपी के बाद अब एमपी की शिवराज सरकार (MP government) राज्य के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में जुट गई है। सरकार के इसी कदम के चलते गुजरात में फंसे मध्य प्रदेश के करीब 2400 प्रवासी मजदूरों की 98 बसों से शनिवार रात को प्रदेश में वापसी हुई।
कोई टिप्पणी नहीं: