Breaking

कोविड-19: मप्र में कोरोना से अब तक 72 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 1400 पार

हाईलाइट

  •  मध्य प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 1400 के पार
  •  अब तक कोरोना के 131 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं

मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में अब तक कोविड-19 के 72 मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 1407 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, मरीजों की संख्या 1407 हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 72 तक पहुंच गया है। इसके अलावा 131 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.