Lockdown: इंदौर में एंबुलेंस नहीं मिली तो बच्चे को स्कूटी पर लेकर चल दिए, रास्ते में दम तोड़ा, राजकोट में बेटे को ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंची मां
हाईलाइट
- 300 रुपए देने की बात पर भी एम्बुलेंस ने नहीं पहुंचाया अस्पताल
- राजकोट में एम्बुलेंस नहीं मिली: बेटे को ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंची मां
कोरोना संकट के बीच देशवासियों पर दोहरी मार पड़ रही है। इसकी बानगी ये दो तस्वीरें बयां कर रही हैं, जिनमें लोग लॉकडाउन के दौरान किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को पहली मध्यप्रदेश के इंदौर में दिखी। इसमें एम्बुलेंस न मिलने से परिजन मरीज को स्कूटी पर लेकर अस्पताल की ओर चल तो दिए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तस्वीर गुजरात के राजकोट की है। यहां एक मां को अपने बीमार बेटे को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद मां ठेले पर लिटाकर बेटे की जान बचाने के लिए अस्पताल ले गई।

कोई टिप्पणी नहीं: