Breaking

क्रिकेट: कोहली ने बयां कि स्ट्रगल की कहानी, बोले- स्टेट टीम में सिलेक्ट न होने पर रातभर रोया था

हाईलाइट

  •  कोहली ने साल 2006 में दिल्ली की स्टेट टीम से डेब्यू किया था, इसके 2 साल बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी
  •  विराट ने अपनी कप्तानी में भारत को 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जिताया था

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने घर पर फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड रहे हैं। लॉकडाउन में भी विराट सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। वहीं विराट और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को 'अनअकैडेमी' ऑनलाइन क्लास में अपने जीवन में सफलता मिलने से पहले अपने स्ट्रगल की कहानी को स्टूडेंट्स के साथ शेयर किया, ताकि वह इससे मोटिवेट हो सकें। इस दौरान विराट ने बताया के उन्हें भी अपने करियर के शुरुआती दौर में रिजेक्शन झेलना पड़ा था। कोहली ने बताया कि एक बार स्टेट टीम में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था। तब इसे लेकर उन्हें बहुत बुरा लगा था, तब वे काफी परेशान थे और रातभर रोते रहे थे। वहीं आज विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/indian-cricket-team-captain-virat-kohli-howled-all-night-after-team-rejection-123694

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.