गृह मंत्रालय: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप 'Zoom' सुरक्षित नहीं, यूजर इन बातों का रखें ध्यान
हाईलाइट
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ज़ूम के लिए गृह मंत्रालय की एडवाइज़री
- कहा- ऐप सुरक्षित नहीं, लोग सावधानी से करें इसका इस्तेमाल
नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए देश में लॉकडाउन (Lockdown) जारी है। ऐसे में लोग एक-दूसरे से जुड़ने और घर से काम कर रहे कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ज़ूम (Zoom App) के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने एडवाइज़री जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि, ये ऐप सुरक्षित नहीं है, लोग सावधानी और सतर्कता से इसका इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामान्य यूजरों के लिए कुछ खास बातें ध्यान रखने के लिए कही गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: