Breaking

रिसर्च: कोविड-19 को रोकने दो साल तक करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

हाईलाइट

  •  कोरोना से लड़ने के लिए दो साल तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा
  •  लापरवाही बरती तो कोविड 19 फिर से सक्रिया हो सकता है

कोविड-19 (COVID-19) ने दुनिया भर में तांडव मचा रखा है। हर देश
इसे निपटने के लिए लॉकडाउन (Lock Down) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन कर रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक दिन रात नोवल वायरस को खत्म करने के लिए दवाई बनाने में लगे हुए हैं। इस बीच अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की है। जो हाल ही में साइंस जर्नल में प्रकाशित हुई है। जिसके मुताबिक कोरोना से लड़ने के लिए कम से कम दो साल तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर लापरवाही बरती और नियमों को नहीं माना तो कोविड 19 फिर से सक्रिया हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.