Covid-19 india: कोरोना संकट के बीच दिल्ली से गुड न्यूज, प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुए 2 मरीज, 2 की सेहत में सुधार
हाईलाइट
- दिल्ली में कोरोना के 4 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल
- केजरीवाल बोले- नतीजे उत्साहवर्धक, डोनर का रोल अहम
देश में कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों के लिए दिल्ली से एक अच्छी खबर आई है। यहां चार कोरोना संक्रमित मरीज प्लाज्मा थेरेपी से स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। सीएम केजरीवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों पर पहले स्टेज में प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हुई है। कोरोना के 4 मरीजों को मंगलवार को प्लाज्मा दिया गया था। इसमें से दो लोगों को जल्द छुट्टी मिल सकती है। बाकी दो मरीजों के सेहत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि ये लोग जल्दी ही रिकवर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: