क्रिकेट: डु प्लेसिस ने बताया IPL में धोनी की सफलता का राज
हाईलाइट
- डु प्लेसिस ने बताया, धोनी की अंतर्राष्ट्रीय कप्तानों को शामिल करने की रणनीति चेन्नई के लिए मददगार रही
- चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में अब तक तीन बार IPL का खिताब जीता है
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि, महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में विदेशी टीमों के कप्तानों को शामिल करने को लेकर जो रणनीति थी, वो टीम के लिए फायदेमंद रही। फ्रेंचाइज की वेबसाइट पर डु प्लेसिस के हवाले से लिखा गया है, एक सबसे अच्छी बात जो चेन्नई ने की है और इसका श्रेय धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग को जाता है, वो ये कि इन्होंने ब्रेंडन मैक्कलम, मुझे, ड्वायन ब्रावो जैसे कप्तानों को शामिल किया, इसमें रैना भी शामिल हैं जिन्होंने थोड़ी बहुत कप्तानी की थी..क्योंकि वे लोग ऐसे क्रिकेटर चाहते थे जो सोचते हों।

कोई टिप्पणी नहीं: