Coronavirus in World: अब तक 1 लाख 97 हजार मौतें, इटली में 150 डॉक्टर्स की जान गई, ब्राजील में सामूहिक शव दफनाने के हालात
हाईलाइट
- दुनियाभर में 28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए, 8 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए
- अमरीकी अधिकारियों ने हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्विन के इस्तेमाल पर चेताया
- चीन का मेडिकल एक्सपर्ट दल उत्तर कोरिया रवाना
दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैले इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। यहां अब तक 52 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 9 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इटली के डॉक्टर संघ ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक 150 डॉक्टर्स की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दक्षिण और मध्य अमरीका में कोरोना वायरस की वजह से संकट गहराता जा रहा है। ब्राजील की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की कगार पर है। अब ब्राजील के शहर मनाउस के अधिकारियों ने बताया है कि कब्रिस्तान में सामूहिक कब्रें खोदने की हालत पैदा हो गई है। कब्र खोदने वालों को एक दिन में 100 लाशें दफनानी पड़ रही है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/coronavirus-update-news-live-in-world-124515

कोई टिप्पणी नहीं: