Coronavirus in World: दुनिया में 17 लाख से ज्यादा संक्रमित, अमेरिका में 20,493 और इटली में 19,468 लोगों की मौत
हाईलाइट
- अमरीका में मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार
- न्यूयॉर्क में ऐसे लाशों की हो रही है सामूहिक अंत्येष्टि
- ब्रिटेन में और 917 लोगों की मृत्यु, संख्या 10,000 के पास पहुंची
पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर से गुजर रही है। इस वायरस के कारण हर दिन संक्रमितों और मृतकों की संख्या लगातार लगातार बढ़ रही है। हाल ये है कि कुछ देशों में मृतकों को दफनाने के लिए कब्रिस्तानों में जगह तक नहीं बची है। www.worldometers.info वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार रविवार तड़के 4 बजे तक 210 देशों में कोरोना वायरस संक्रमण से 1 लाख 08 हजार 524 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 17 लाख 74 हजार 684 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 01 हजार 517 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं 12 लाख 64 हजार 643 लोग अब भी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 50 हजार 147 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/coronavirus-update-news-in-world-121272

कोई टिप्पणी नहीं: