Coronavirus in India: देश में पिछले 24 घंटों में 37 की मौत और 1,684 लोग नए पॉजिटिव मिले
हाईलाइट
- जहांगीरपुरी में एक गली में 46 पॉजिटिव केस
- महाराष्ट्र में 6 हजार से अधिक मरीज
- दिल्ली में 2300 से अधिक मामले
भारत में 24 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है और सरकार तमाम तरह के प्रयास कर रही है। बावजूद इसके देश में कोरोना वायरस के मरीजों और संक्रमण से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमण के कुल 23,077 मामले हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 718 पहुंच गई है। इसके अलावा 4,749 लोग स्वस्थ हुए हैं और 17,610 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया। वहीं कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली। उद्धव के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ संक्रमित निकले। कोरोना से जुड़ी अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-update-news-in-india-124192

कोई टिप्पणी नहीं: