Covid19: भारत से दवा मिलने पर बोले ट्रंप- हम कभी नहीं भूलेंगे ये मदद, मोदी ने कहा- मिलकर जीतेंगे जंग
हाईलाइट
- भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को दी मंजूरी
- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद
नोवल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका को हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) के निर्यात के लिए भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। मोदी सरकार के इस फैसले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) काफी खुश हैं। बुधवार को ट्रंप ने ट्वीट कर भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। ट्रंप ने भारत और पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, संकट के समय भारत की इस मदद को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: