Coronavirus india: भारत में 6000 के पार पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, 199 लोगों की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6000 के पार
- भारत में कोरोना वायरस से अबतक 199 लोगों की मौत
- अबतक सिर्फ 502 मरीज ही इलाज के बाद ठीक हुए
चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैली कोरोनावायरस महामारी भारत में तेजी से बढ़ती जा रही है। हर दिन भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज (शुक्रवार) सुबह 10 बजे तक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) पर जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 6412 मरीज करोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 199 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं देश के अलग-अलग अस्पतालों में 5709
मरीजों का इलाज चल रहा है। 502 मरीज स्वास्थ होने के बाद अपने घर वापस लौट गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-update-more-than-6000-people-infected-with-coronavirus-in-india-120824

कोई टिप्पणी नहीं: