Coronavirus in india: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा 14 दिन में हुई 29 मौतें
हाईलाइट
- भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है
- भारत में 5 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना से संक्रमित
- कोरोनावायरस से देश में अबतक 166 लोगों की हुई मौत
भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अबतक देशभर में 5734 लोग कोविड-19 (covid-19) सें संक्रमित हो चुके हैं। इस लाइलाज बीमारी ने 166 लोगों की जान ले ली है। आज (गुरुवार) सुबह 11 बजे तक भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 5734 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ये आंकड़ा बहुत जल्द ही 6 हजार को पार कर जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 166 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 473 मरीज इलाज करवाने के बाद स्वास्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 5095 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: