Coronavirus in india: भोपाल में 91 मरीज कोरोना पॉजिटिव, इंदौर में देश में तीसरे नंबर पर पहुंचा
हाईलाइट
- भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार
- कोरोना वायरस से देश में अबतक 149 लोगों की मौत
- मामले की गंभीरता को देखकर बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन
भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप थम नहीं रहा है। लगातार देश कई राज्यों में नए मामले सामने आ रहे हैं। आज (बुधवार) सुबह 11 बजे तक भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 5194 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ये आंकड़ा बहुत जल्द ही 6 हजार को पार कर जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 149 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 402 मरीज इलाज करवाने के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 4643 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: