Covid-19: देश में कोरोना के 30 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं- सरकार
हाईलाइट
- देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार पार
- तब्लीगी जमात से संक्रमितों की संख्या चार हजार से ज्यादा
- देश के करीब 30 % मामले निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़े
देश में नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) से संक्रमितों का आंकड़ा 14,792 तक पहुंच गया है। शनिवार तक यह संख्या 14,378 थी। देश में तब्लीगी जमात से जुड़े संक्रमित लोगों की संख्या चार हजार से ज्यादा हो गई है। सरकार ने बताया, देश में कुल संक्रमित मामलों में से 4291 मामले जमात से ही जुड़े हैं। ये कुल मामलों का करीब 30 फीसदी है। यानी देश के करीब 30 प्रतिशत कोरोना मामले दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: