Coronavirus in World: दुनियाभर में 30 लाख के करीब कोरोना मरीज, दो लाख से ज्यादा की मौत, न्यूजीलैंड ने वायरस के खिलाफ जंग जीती
हाईलाइट
- इसराइल के स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया
- फ्रांस में हर रोज मरने वालों की संख्या में कमी
- अमरीका के कई राज्य लॉकडाउन खत्म करने जा रहे हैं
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। इस वायरस की गि
रफ्त में आने वालों की संख्या 30 लाख के करीब पहुंच गई है और संक्रमण से 2 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच एक अच्छी खबर न्यूजीलैंड से आई है। यहां न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न का कहना है कि न्यूजीलैंड में कोई ऐसा मामला नहीं है, जिसकी अब तक जांच नहीं हुई हो और देश ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि दश के जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, वहां मस्जिदें खोलने पर विचार किया जा रहा है। यहां लॉकडाउन पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दिया जाएगा। यहां अब तक 5710 लोगों की जान जा चुकी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/coronavirus-in-world-3-million-corona-patients-worldwide-124944

कोई टिप्पणी नहीं: