Breaking

Covid19: न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में बाघ कोरोना पॉजिटिव, अमेरिका में 24 घंटे में 1200 लोगों की मौत

हाईलाइट

  •  कोरोना वायरस संक्रमण से अमेरिका में हाहाकार
  •  पिछले 24 घंटे में गई 1200 लोगों की जान
  •  न्यूयॉर्क स्थित ब्रोंक्स चिड़ियाघर में बाघ कोरोना पॉजिटिव

नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) के संक्रमण से अमेरिका में हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी की चपेट में आने से पिछले 24 घंटे में 1200 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क स्थित ब्रोंक्स चिड़ियाघर एक बाघ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अमेरिका में 3 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में अब तक 3,36,830 मामले सामने आए हैं, जबकि 9,618 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 17,977 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.