Corona Virus Update: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार पार, अबतक 1074 की मौत
हाईलाइट
- देश में कोरोना वायरस का कहर जारी
- अबतक 1074 लोगों की मौत
देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमितों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। आज (गुरुवार) सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अबतक कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,050 हो गई है। जिसमें 23,651 एक्टिव केस है, जबकि 8,325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अबतक 1074 की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: