Breaking

यूपी: 1100 किमी की यात्रा कर मां के अंतिम संस्कार में पहुंचा जवान, ट्रक, मालगाड़ी, नाव का लिया सहारा

हाईलाइट

  •  30 वर्षीय सीएएफजवान संतोष यादव ने की 1100 किलोमीटर की कठिन यात्रा
  •  मालगाड़ी, ट्रक और नाव का सहारा लेकर छत्तीसगढ़ से यूपी पहुंचा

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात 30 वर्षीय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान संतोष यादव ने अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए लगभग 1,100 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, जिसमें उसने मालगाड़ी, ट्रक और यहां तक कि नाव का भी सहारा लिया। जवान ने कहा, अपनी मां की मृत्यु के बारे में जानने के बाद अपने गांव सीकर पहुंचने के लिए बेताब था। मेरे छोटे भाई और एक विवाहित बहन दोनों मुंबई में रहते हैं, जिनका लॉकडाउन के कारण गांव पहुंचना संभव नहीं था। मेरे पिता गांव में अकेले थे। यादव की पत्नी और दो बच्चे भी मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित एक गांव में रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.