मुरादाबाद: मेडिकल टीम और पुलिस पर हमला करने वाले 17 लोग गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी शामिल
हाईलाइट
- मुरादाबाद में स्वास्थ्य टीम और पुलिस पर पथराव
- पुलिस ने हमले के मामले में 17 लोगों को किया गिरफ्तार
लॉकडाउन के बीच उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में स्वास्थ्य टीम और पुलिस पर पथराव करने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। मुरादाबाद के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया, IPC की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पथराव में शामिल अन्य लोगों को जल्द पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। बता दें कि, मंगलवार रात कोरोना के एक मरीज की मौत के बाद मेडिकल टीम उसके परिवार और आस-पास के लोगों को क्वारंटीन करने पहुंची थी, तभी लोगों ने घेरकर टीम पर पथराव कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए लोगों की पहचान ड्रोन कैमरों की मदद से की गई थी। जिसमें घटनास्थल के पास कई महिलाएं और पुरुष छत से पथराव करते देखे गए।

कोई टिप्पणी नहीं: