Breaking

Lockdown: कोरोना कहर के बीच विजय माल्या का ट्वीट- सारा पैसा लौटाना चाहता हूं, बैंक-ईडी नहीं कर रहे मदद

हाईलाइट

  •  कोरोना वायरस लाॉकडाउन के बीच विजय माल्या का ट्वीट
  •  किंग फिशर एयरलाइंस द्वारा लिए गए सारे कर्ज लौटाने की पेशकश

भारत से भागकर ब्रिटेन में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर अपना सारा कर्ज लौटाने की बात कही है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग और लॉकडाउन के बीच मंगलवार को माल्या ने ट्वीट कर कहा, वह अपना सारा कर्ज लौटाने को तैयार हैं। विजय माल्या ने मंगलवार सुबह लगातार दो ट्वीट करके यह बात कही है। माल्या ने भारत सरकार से शिकायत भी की है कि, वह कर्ज लौटाना चाहते हैं इससे पहले भी कई बार पेशकश कर चुके हैं लेकिन, बैंक और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इसमें उनकी मदद नहीं कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.