Covid19: कोरोना से निपटने के लिए भारत को 29 लाख डॉलर देगा US, 64 देशों की 174 मिलियन डॉलर से करेगा मदद
हाईलाइट
- अमेरिका दुनिया के 64 देशों की करेगा आर्थिक मदद
- कोरोना से निपटने के लिए 174 मिलियन डॉलर का ऐलान
- भारत को दी 2.9 मिलियन डॉलर की राशि
दुनिया के करीब 200 देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे हैं। अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए अमेरिका आगे आया है। अमेरिका ने भारत सहित दुनिया के 64 देशों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 174 मिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है। अमेरिका ने कोरोना से निपटने के लिए भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की राशि देने की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं: