ICC Test Rankings: सीरीज हार के बाद भी टीम इंडिया टॉप पर बरकरार, न्यूजीलैंड को 2 स्थान का फायदा
हाईलाइट
- टीम इंडिया ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 116 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार
- न्यूजीलैंड को रैंकिंग में 2 स्थान का फायदा मिला, 110 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे से दूसरे नंबर पर पहुंची
न्यूजीलैंड दौरे पर 2-0 से सीरीज हारने के बाद भी टीम इंडिया ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है। वहीं न्यूजीलैंड को रैंकिंग में 2 स्थान का फायदा मिला है। भारतीय टीम 116 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए है। वहीं न्यूजीलैंड 110 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ रैंकिंग में चौथे से दूसरे नंबर पर आ गई है। न्यूजीलैंड ने रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया 108 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। वहीं इंग्लैंड 105 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका 98 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: