बयान: सौरव गांगुली ने कहा-IPL ऑन, कोरोनावायरस को लेकर BCCI करेगा पूरी तैयारी
हाईलाइट
- गांगुली ने कहा, IPL ऑन है, कोरोनावायरस को लेकर BCCI पूरी तैयारी करेगा
- भारत में अब तक कोरोनावायरस के 31 कन्फर्म्ड मामलों की पुष्टि हो चुकी है
- कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है
कोरोनावायरस का कहर भारत भी पहुंच चुका है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 संस्करण का आयोजन होगा। BCCI ने इसे लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि, IPL 2020 जारी रहेगा और कोरोनावायरस को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि, IPL ऑन है और बोर्ड 29 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन को लेकर हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: