Breaking

Road Safety World Series: पहला मैच आज, सचिन-लारा होंगे आमने-सामने

हाईलाइट

  •  अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला मैच आज इंडिया लिजेंड्स और विंडीज लिजेंड्स के बीच वानखड़े स्टेडियम में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण शाम 7 बजे से कलर्स सिनेप्लेक्स पर होगा

अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2020 (unacademy Road Safety World Series 2020) का पहला मैच आज सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया लिजेंड्स (India Legends) और ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज लिजेंड्स (West Indies Legends) के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण शाम 7 बजे से कलर्स सिनेप्लेक्स पर होगा। सचिन के लिए यह बेहद भावुक पल होगा क्योंकि 14 नवंबर, 2013 के बाद से सचिन पहली बार वानखड़े स्टेडियम में खेलेंगे। इस मैच का और ज्यादा महत्व इसलिए है क्योंकि यह रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेला जा रहा है। भारत में सड़क दुर्घटना में हर चार मिनट में एक इंसान की जान जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.