Coronavirus Outbreak: निजामुद्दीन मरकज़ से कैसे फैला कोरोनावायरस का संक्रमण? अब तक 24 निकले कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
- दिल्ली का निजामुद्दीन इलाका अचानक से सुर्खियों में आ गया
- निजामुद्दीन मरकज़ में आयोजित धार्मिक सभा के बाद 24 लोग कोरोना पॉजिटिव
- कार्यक्रम में देश-विदेश के लगभग 2000 लोग शामिल हुए थे
दिल्ली का निजामुद्दीन इलाका अचानक से सुर्खियों में आ गया है। कारण है अलमी मरकज़ बंगलेवाली मस्जिद में आयोजित एक धार्मिक सभा। इसमें देश-विदेश से लगभग 2000 लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, कई लोग विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हो गए। उनमें से कुछ लोगों में कोविड-19 के लक्षण देखे गए हैं। 6 लोगों की मौत की भी खबर है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में इस धार्मिक सभा में हिस्सा लेने आए लोग कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं और इन लोगों ने कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस और मरकज मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/nizamuddin-markaz-cases-rise-to-24how-covid-19-spread-from-here-118392

कोई टिप्पणी नहीं: