Breaking

निर्भया केस: कल तिहाड़ जेल पहुंचेगा जल्लाद पवन, फांसी टलवाने की कोशिश में दोषी

हाईलाइट

  •  निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे होनी है फांसी
  •  फांसी टलवाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट का रुख करेंगे दोषी
  •  सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में याचिकाएं लंबित होने का रखेंगे आधार

निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह फांसी होनी है, इसके लिए जेल प्रशासन ने तैयारियों भी शुरू कर दी हैं। जल्लाद पवन कल यानी 17 मार्च को तिहाड़ जेल पहुंचेगा। दोषियों को फांसी देने से पहले जेल अधिकारी डमी टेस्ट करेंगे। वहीं केस के सभी दोषी फांसी टलवाने की हर संभव कोशिश में जुटे हुए हैं। फांसी टलवाने के लिए केस के चारों दोषी मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट का रुख करेंगे। दोषी सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में याचिकाएं लंबित होने का आधार रखेंगे। बता दें कि, पटियाला हाउस कोर्ट इससे पहले भी कानूनी विकल्पों के आधार पर तीन अलग-अलग डेथ वारंट स्थगित कर चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.