NZ VS IND: न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हराया, टेस्ट सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप
हाईलाइट
- न्यूजीलैंड ने दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत को 7 विकेट से हराया
- न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से क्लीन स्वीप किया
न्यूजीलैंड ने सोमवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में भारत को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया था। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड को उसकी पहली पारी में 235 रनों पर समेट दूसरी पारी में सात रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से नाकाम रहे और टीम 124 रनों पर ही ढेर हो गई। इस लिहाज से न्यूजीलैंड को 132 रन का लक्ष्य मिला। जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमिसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और तेज गेंदबाज टीम साउदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर क्लीन स्वीप किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: