Breaking

Politics: शिवराज ने कमलनाथ को रावण और सिंधिया को बताया विभीषण, कांग्रेस ने कसा तंज

हाईलाइट

  •  पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, रावण की लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है
  •  कांग्रेस ने कहा- शिवराज ने फिर बोला सिंधिया पर हमला, अब बताया रावण के परिवार का

मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदलते ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी सिंधिया के इस फैसले को लेकर लगातार नाराजगी जाहिर कर रही है, वहीं बीजेपी खुशी जता रही है। गुरुवार को भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम कमलनाथ की तुलना रावण से कर डाली और सिंधिया को विभीषण बताया। चौहान ने कहा, 'रावण की लंका जलाने के लिए विभीषण की जरूरत होती है।' शिवराज के इस बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.