Breaking

फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस: आधी रात राज्यपाल से मिले कमलनाथ, बोले- पहले बंधक विधायकों को छोड़ा जाए

हाईलाइट

  •  मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट पर बना सस्पेंस
  •  देर रात राज्यपाल से मिले CM कमलनाथ
  •  बंधक विधायकों को छोड़ा जाए-कमलनाथ

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद से राजनीतिक हालात अस्थिर बने हुए हैं। सियासी उठापटक के बीच प्रदेश की कमलनाथ सरकार के सामने बहुमत साबित करने का संकट है। दरअसल कमलनाथ सरकार को सोमवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है, लेकिन इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार देर रात राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने कहा, वह फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं लेकिन इससे पहले बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों को छोड़ा जाए। वहीं विधानसभा स्पीकर ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। विधानसभा की सोमवार की कार्यसूची में भी फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.