Breaking

MP Political drama LIVE: जयपुर भेजे गए कांग्रेस विधायक, कार्यालय से हटाई गई सिंधिया की नेमप्लेट

हाईलाइट

  •  ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद संकट में कमलनाथ सरकार
  •  सोनिया गांधी ने स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी पार्टी के सीनियर नेताओं को दी

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के 22 विधायकों ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है। ऐसे में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी पार्टी के सीनियर नेताओं को दे दी है। वहीं 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और बीजेपी में अपने-अपने विधायकों को सुरक्षित करने का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी ने अपने विधायकों को ग्रुरुग्राम शिफ्ट किया है, अब कांग्रेस अपने विधायकों को भोपाल से राजस्थान शिफ्ट कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.