Breaking

फुटबॉल: सुनील छेत्री ने कहा, इस खेल में मेसी और रोनाल्डो से माहिर हूं

हाईलाइट

  •  सुनील छेत्री ने कहा, कैरम के खेल में फुटबॉल के दो दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मात दे सकते हैं
  •  छेत्री इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, उन्होंने भारत के लिए 72 गोल किए हैं

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि वह कैरम के खेल में फुटबॉल के दो दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मात दे सकते हैं। ट्वीटर पर छेत्री से सवाल पूछा गया कि, फुटबॉल को छोड़कर आप रोनाल्डो और मेसी को किस खेल में हरा सकते हैं? भारत के लिए इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी ने कहा, मैं बहुत विश्वास के साथ यह मान रहा हूं कि, यह दोनों कैरम में सबसे बुरे होंगे। मुझे लगता है कि, मैं कैरम में उन्हें हरा सकता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.