Coronavirus: न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 965 की मौत, 30 अप्रैल तक बढ़ेगी सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन
हाईलाइट
- कोरोना वायरस से न्यूयॉर्क में पिछले 24 घंटे में 965 लोगों की मौत
- ट्रंप ने अमेरिका में सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया
कोरोना वायरस के कारण अमेरिका भी बुरी तरह प्रभावित है। न्यूयॉर्क में पिछले 24 घंटे में 965 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को 728 लोगों की जान गई थी। अमेरिका में अब तक कुल 142,178 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के कारण 2,484 लोगों की मौत हुई है जबकि 4,559 लोगों को रिकवर कर लिया गया है। वहीं कोरोना के कहर को देखते हुए अमेरिका में सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: