Coronavirus India Live Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 5 नए मरीज, केरल में हुई दूसरी मौत, देश में अब तक 102 लोग हुए ठीक
हाईलाइट
- भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 1250 के पार
- अब तक देश में 32 की मौत, 102 लोग हुए ठीक
भारत में कोरोनावायरस महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कुल 1251 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 32 की मौत हो गई जबकि 102 लोग ठीक हुए हैं। इस वायरस से महाराष्ट्र और केरल राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं इसके बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कुल 225 और केरल में 234 मामले सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: