Coronavirus India Live updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के 149 नए मामले, कुल आंकड़ा 887 पहुंचा, अब तक 20 की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना के मामले 800 के पार, अब तक 20 की मौत
दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए पीएम मोदी पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन भी घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 800 के पार पहुंच गई है। अब तक कुल 887 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें से 79 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 20 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है और वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को घरों में रहने के लिए भी कहा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: