Coronavirus in India Live Update: देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1024 हुई, अब तक 27 की मौत
हाईलाइट
- भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1000 के पार
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना की वजह से देश भर में 24 घंटे के भीतक छह मरीजों की जान चली गई, वहीं देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1024 हो गई है। इसमें 901 लोग कोरोना वायरस से अभी भी संक्रमित हैं। इससे अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 95 लोग ठीक हो चुके हैं। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा हैं। देश के 27 राज्य इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: