Breaking

कोरोनावायरस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

हाईलाइट

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द
  •  कोरोना वायरस के चलते इटली में 366 लोगों की मौत

कोरोनावायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 17 मार्च को बांग्लादेश दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल वायरस के खतरे को देखते हुए शेख मुजीबुर्रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) की जयंती का शताब्दी समारोह स्थगित कर दिया गया है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने पीएम मोदी (PM Modi) ढाका जाने वाले थे। बांग्लादेश के मंत्री कमाल अब्दुल चौधरी ने कहा कि कोरोनावायरस (Corona Virus) को देखते हुए जन्म शताब्दी समारोह को स्थगित किया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) बिना किसी सार्वजनिक सभा के समारोह का उद्घाटन करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.