Breaking

NZ vs Ind: दूसरा वनडे मैच कल, टीम इंडिया की नजर सीरीज में बराबरी करने पर

हाईलाइट

  •  भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से होगा। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। उसने सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हराया था और बढ़त हासिल की थी। अब टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.