NZVSIND 4th T-20 Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा, सैमसन के बाद कप्तान कोहली भी पवेलियन लौटे
हाईलाइट
- न्यूजीलैंड ने टीम में 2 बदलाव किए, विलियम्सन की जगह मिशेल और ग्रैंडहोम की जगह ब्रूस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया
- भारत ने टीम में 3 बदलाव किए, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया
- रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज वेलिंग्टन में खेला जाएगा। यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अब तक 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। संजू सैमसन 8 रन बनाकर स्कॉट कुगलिन की गेंद पर कैच आउट हुए। उनका कैच मिशेल सेंटनर ने पकड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: