Breaking

रोहित ने कहा- IPL की तरह ISL भी बेहतरीन प्रतिभाओं को लेकर आया है

रोहित ने कहा- IPL की तरह ISL भी बेहतरीन प्रतिभाओं को लेकर आया है

हाईलाइट

  • रोहित शर्मा ने कहा ISL ने भारतीय फुटबाल में उसी तरह का योगदान दिया है जिस तरह का IPL ने क्रिकेट में दिया है
  • रोहित ने कहा कि दोनों लीग भारत में मौजूद बेहतरीन प्रतिभाओं को सामने लेकर आई हैं
  • रोहित को गुरुवार को स्पेनिश लीग ला-लीगा ने भारत में अपना ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि इंडियन सुपर लीग (ISL) ने भारतीय फुटबाल में उसी तरह का योगदान दिया है जिस तरह का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने क्रिकेट में दिया। रोहित ने कहा कि दोनों लीग भारत में मौजूद बेहतरीन प्रतिभाओं को सामने लेकर आई हैं। रोहित को गुरुवार को स्पेनिश लीग ला-लीगा ने भारत में अपना ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया।
रोहित ने कहा, IPL ने जो काम भारतीय क्रिकेट में किया, आपको उसी तरह का श्रेय ISL को देना होगा जो भारत की बेहतरीन प्रतिभा को बाहर ले कर आई है। उन्होंने कहा, भारतीय फुटबाल ने बीते कुछ वर्षो में अच्छा विकास किया है। इंफ्रस्ट्रक्चर काफी बढ़ा है और ISL ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है।

 आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/rohit-sharma-said-like-ipl-isl-has-also-brought-great-talent-98391

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.