सबरीमाला केस बड़ी बेंच को सौंपा गया, मंदिर में जारी रहेगा महिलाओं का प्रवेश
हाईलाइट
- सबरीमाला मंदिर केस फिर लटका
- सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बेंच का रेफर किया केस
- मंदिर में जारी रहेगा महिलाओं का प्रवेश
केरल के सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर दाखिल की गई पुनर्विचार याचिकाओं पर आज (गुरुवार) सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, इस केस का असर सिर्फ इस मंदिर पर ही नहीं बल्कि मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश, अग्यारी में पारसी महिलाओं के प्रवेश पर भी पड़ेगा। अपने फैसले के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परंपराएं धर्म के सर्वोच्च सर्वमान्य नियमों के मुताबिक होनी चाहिए।
कोर्ट ने कहा है कि पिछले साल 28 सिंतबर को 10 से 50 साल की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश से रोक जाने पर फैसला दिया गया था। वह बरकारार रहेगा। इनमें जस्टिस नरीमन और जस्टिस चंद्रचूड़ शामिल हैं। इसके साथ ही बड़ी खबर है कि कोर्ट ने अपने पिछले फैसले पर किसी तरह का कोई स्टे नहीं लगाया है। कोर्ट ने पिछले फैसले में कहा था कि मंदिर में जाने से किसी महिला को नहीं रोका जा सकता।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/supreme-court-verdict-on-the-entry-of-women-in-the-sabarimala-temple-sabarimala-live-updates-93951
कोई टिप्पणी नहीं: