संजय राउत बोले- शिवसेना से होगा CM, हमें विधायक टूटने का डर नहीं

हाईलाइट
- शिवसेना से होगा अगला मुख्यमंत्री-संजय राउत
- हमें विधायक टूटने का डर नहीं
- अफवाह फैलाने वाले अपने विधायकों पर ध्यान दें
महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पल-पल में बदल रहा है। सरकार बनाने को लेकर लगातार खींचतान जारी है। भाजपा और शिवसेना के बीच मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा शिवसेना द्वारा अपने विधायकों को एक होटल में स्थानांतरित करने की रिपोर्ट आई है। हमें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। राउत ने कहा, हमारे विधायक अपने संकल्प में दृढ़ हैं और पार्टी के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो लोग इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं उन्हें पहले अपने विधायकों की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/sanjay-raut-shiv-sena-cm-will-be-from-our-party-shivsena-not-shifting-mla-to-resort-92851
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/sanjay-raut-shiv-sena-cm-will-be-from-our-party-shivsena-not-shifting-mla-to-resort-92851
कोई टिप्पणी नहीं: