महाराष्ट्र: आज शिवसेना,कांग्रेस-एनसीपी कर सकते हैं सरकार बनाने का ऐलान
हाईलाइट
- महाराष्ट्र में आज हो सकता है सरकार बनाने का ऐलान
- देर रात शरद पवार से मिले उद्धव ठाकरे
- कांग्रेस और शिवसेना ने बुलाई विधायकों की बैठक
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच सहमति बन गई है। आज(शुक्रवार) सरकार बनाने का ऐलान हो सकता है। गुरुवार देर रात शरद पवार के घर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुलाकात हुई। इस बैठक में आदित्य ठाकरे और संजय राउत भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में शिवसेना और एनसीपी ने फाइनल ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। आज मुंबई में कई बैठकें होंगी। मातोश्री में शिवसेना विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे की मीटिंग है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी भी गठबंधन के अन्य दलों के साथ बैठक करेगी। इसके बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच आखिरी दौर की बातचीत होगी। संभव है शाम तक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार बनाने का ऐलान कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: