भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट दोपहर 1 से रात 8 बजे तक खेला जाएगा
हाईलाइट
- भारत का पहला डे-नाइट का टेस्ट मैच दिन में 1 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा
- टेस्ट 22 से 26 नवंबर के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा
सर्दियों के मौसम में ओस को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने फैसला लिया है कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाने वाला भारत का पहला डे-नाइट का टेस्ट मैच दिन में 1 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। यह टेस्ट 22 से 26 नवंबर के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह पहला डे-नाइट प्रारूप का टेस्ट मैच होगा। BCCI के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि दिन का खेल रात आठ बजे खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि इसके बाद अगर खेल जारी रहता है तो कोलकाता में ओस की समस्या हो सकती है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/indias-first-day-night-test-match-will-be-played-from-1pm-to-8pm-93783

कोई टिप्पणी नहीं: